{"_id":"622ce39b415ee27a69657971","slug":"there-will-be-no-shortage-of-buses-the-rounds-will-increase-shamli-news-mrt580257785","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर नहीं होगी बसों की किल्लत, बढ़ेंगे फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर नहीं होगी बसों की किल्लत, बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। होली के त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए यूपी रोडवेज की सभी बसें रविवार से सड़कों पर होंगी। डिपो और बस स्टेशन में यूपी रोडवेज की बसें नहीं रहेंगी। दस दिवसीय होली प्रोत्साहन योजना आज से लागू हो जाएगी। 22 मार्च तक लागू रहने वाली प्रोत्साहन योजना में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए जिले के सभी हाईवे पर यूपी रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
इस बार होली 17 और 18 मार्च को मनाई जाएगी। होली के त्योहार पर सवारियों की अधिकता को देखते हुए और निगम की आय बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय के प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने 13 मार्च से 22 मार्च तक होली प्रोत्साहन योजना लागू कर दी है।
जिसके तहत यूपी रोडवेज के सभी बस चालकों, परिचालकों और डिपो कर्मचारियों के सभी अवकाश पर रोक लगा दी गई है। दस दिन की अवधि में अधिक किमी अर्जित करने वाले चालक परिचालकों को 400 रुपये प्रतिदिन और इससे अधिक किमी अर्जित करने वाले चालक परिचालकों को 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार 10 दिन की अवधि पूरी करने वाले डिपो कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारियों को एक मुश्त 1200 रुपये और नौ दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को एक हजार रुपये मिलेंगे। दस दिन की अवधि पूरी करने वाले संविदा कर्मियों को एक मुश्त 600 रुपये और नौ दिन काम करने वाले कार्यरत कर्मचारियों को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
होली प्रोत्साहन योजना में आरएम को 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी, जबकि एआरएम को 50 रुपये प्रति बस दिए जाएंगे। जिसे आरएम और एआरएम स्वयं आहरित नहीं करेंगे। डिपो के अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को वितरित करेंगे। चिह्नित बस स्टेशनों के लिए प्रोत्साहन मद में तैनात कर्मियों, पर्यवेक्षकों के लिए पांच हजार रुपये प्रति बस स्टेशन और कुल धनराशि 90 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि निगम की होली प्रोत्साहन योजना का शासनादेश प्राप्त हो गया है। जिले में दिल्ली-सहारनपुर, पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे पर यूपी रोडवेज की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। होली प्रोत्साहन योजना के तहत यात्रियों की बुकिंग करके रोडवेज बस अड्डों से बसों को संचालित किया जाएगा।