फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be no increase in circle rate in the district even this year

जिले में इस साल भी नहीं होगी सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी

Sun, 31 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be no increase in circle rate in the district even this year
कई सालों में जमीन के दाम हो गए तीन गुना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में इस साल भी कृषि, आवासीय और व्यावसायिक भूमि के सर्किल रेट नहीं बढे़ंगे। जिले के प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा हो रहा है। ऐसे सर्किल रेट बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त भार नहीं डाला जाएगा। उधर, किसानों का कहना है कि हाईवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किए जाने के चलते सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे हैं।
बीते पांच साल से जिले में दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे और उनके बाईपास निर्माण होने से भूमि के दामों में काफी उछाल आया है। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर और अंबाला-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर भी प्रस्तावित हैं। किसान दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत भूमि का सर्किल बढ़ाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हर साल एक अगस्त से जिले में डीएम की संस्तुति पर कृषि, आवासीय और व्यावसायिक भूमि के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जाती है। जिले में पिछले कई सालों से सर्किल रेट नहीं बढ़ रहे हैं। इस साल जिले में सर्किल रेट बढ़ने की उम्मीद थी। वहीं, डीएम जसजीत कौर ने सर्किल रेट न बढ़ाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

शामली जिला मुख्यालय पर उप निबंधक अनिल मिश्रा ने बताया कि जिले में प्रॉपर्टी में मंदी के चलते इस साल सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सर्किल रेट का निर्धारण मार्केट रेट पर आधारित होता है। कोरोना के बाद आई मंदी के चलते इस बार जिला बार एसोसिएशन और दस्तावेज लेखकों ने सर्किट रेट न बढ़ाने का अनुरोध किया था। उनका कहना है कि जिस शहर से हाईवे प्रस्तावित है। वहां पर अधिग्रहण की जा रही कृषि भूमि का सर्किल रेट जिला मार्ग और हाईवे के लिए अलग-अलग होता है। उधर, एडीएम संतोष सिंह का कहना है कि सर्किल रेट से शासन का वसूली का लक्ष्य पूरा हो रहा है। इसलिए आम जनता पर सर्किल रेट बढ़ाकर भार नहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट रेट और सर्किल रेट में तीन गुणा अंतर
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक का कहना है कि पिछले आठ साल से सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं। किसानों की पुराने सर्किल रेट पर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। पुराने सर्किल रेट पर भूमि का मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि सर्किल रेट तथा मार्केट रेट में तीन गुणा अंतर है। उन्होंने जिले में सर्किल रेट बढ़ाए जाने की वकालत की है।
शहर के सर्किल रेट दरें प्रतिवर्ग मीटर
अस्पताल रोड 27000
कबाडी बाजार 26000
कमला कॉलोनी 20000
इंदिरा कॉलोनी 15000
आर्यपुरी 15000
कांबोज कॉलोनी 13000
आजाद चौक 12500
काका नगर 12000
गगन विहार 10000
शहर के मुख्य स्थल दरें प्रति वर्ग मीटर
गांधी चौक 36000
नयाबाजार 30000
मार्श गज मंडी 30000
नेहरू मार्केट 27000
मंडी ज्वाला गंज 27000
मिल रोड 26000
नगरपालिका रोड़ 25000
धीमानपुरा 20000
पंजाबी कॉलोनी 19000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed