फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be movement if the demands of the farmers are not fulfilled: Veer Singh

किसानों की मांगे पूरी न होने पर होगा आंदोलन :वीर सिंह

Mon, 03 Jul 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
There will be movement if the demands of the farmers are not fulfilled: Veer Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


बाबरी। बनती खेड़ा के शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को किसान संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गयाा। बैठक में किसानों ने दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर निर्माण में किसानों के साथ हो रहे वादा खिलाफी पर आक्रोश जताया।
बैठक में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, सचिव विदेश मलिक ने अधिकारियों सहित प्रशासन पर भी वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा किसानों को आर्बिटेशन मामले में सुनवाई, रकबे की 3 डी, अवार्ड बनाने के साथ पानी के लिए नालियां व अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने, अंडर पास में जलभराव, किसानों के पेड़, ट्यूबवेलों की कम कीमत मुआवजा मिलने संबंधित समस्याएं हैं, मगर किसानों की किसी भी मांग पर अमल नहीं किया गया है। किसानों ने बन रही साइड दीवार का भरपूर विरोध करते हुए सर्विस रोड की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को किसान संघर्ष समिति का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामली जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएगा। वहीं तीन दिन में किसानों को हो रही समस्याओं का समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी। अध्यक्षता ठाकुर वीर सिंह और संचालन विदेश मलिक ने किया। इस दौरान प्रमोद कुमार जागलान, जयबीर सिंह मुखिया, योगेंद्र प्रधान,इंतजार मुखिया, डॉक्टर तेजपाल सैनी ,रवि चेयरमैन, इकबाल राव, ईशपाल सिंह, भोपाल सिंह, आनंद सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed