फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be monthly examination on the lines of CBSE in secondary schools also.

Shamli News: माध्यमिक स्कूलों में भी सीबीएसई की तर्ज पर होगी मासिक परीक्षा

Mon, 03 Jun 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
There will be monthly examination on the lines of CBSE in secondary schools also.
शामली। अब माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की भी सीबीएसई की तरह हर महीने मासिक परीक्षाएं होंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर में इसकी व्यवस्था करते हुए डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं। इसका मकसद यूपी बोर्ड के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर में सुधार व मूल्यांकन कराना है।
विज्ञापन


शैक्षिक स्तर 2024-25 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। कैलेंडर में साल भर तक विद्यालयों में चलने वाली गतिविधियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत अब माध्यमिक स्कूलों में भी सीबीएसई की तरह हर माह मासिक परीक्षा होगी। हर महीने आयोजित होने वाली परीक्षा में छात्र-छात्राओं से बहुविकल्पीय प्रश्नों के अलावा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी पूछे जाएंगे। वहीं, सितंबर के अंतिम सप्ताह तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। अक्तूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा नौ और 11 की अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षाओं में मिलने वाले अंक भी वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। जनवरी के तीसरे सप्ताह में हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह तक सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार ही पढ़ाई और हर महीने परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। -जेएस शाक्य, डीआईओएस, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed