फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be crowd of passengers during festivals, no extra buses will run, trips will increase

Shamli News: त्योहारों पर यात्रियों की रहेगी भीड़, नहीं चलेगी अतिरिक्त बसें, बढ़ेंगे फेरे

Sun, 05 Nov 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
There will be crowd of passengers during festivals, no extra buses will run, trips will increase
शामली। दीपावली और भैयादूज पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसे लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। शामली डिपो में निगम की कोई बस नहीं है। डिपो में 44 अनुबंधित बसें है। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी, लेकिन अतिरक्ति बसें नहीं चलेंगी, सिर्फ उनके फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

दीपावली पर घर पहुंचने के लिए सभी ने तैयारी कर रखी है। इसके बाद भैयादूज का त्योहार भी है। जिसके कारण बसों व ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रहेगी। शामली डिपो में परिवहन निगम की कोई बस न होने से पहले से ही बसों की कमी चल रही है। डिपो 44 अनुबंधित बसों के सहारे ही चल रहा है। बसों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निगम के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन समस्या ये है कि अतिरिक्त बसों के संचालन की कोई व्यवस्था नहीं हो पाएगी। सिर्फ बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे जो यात्रियों को कुछ राहत दे सकते हैं। शामली बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया त्योहारों पर बसों में यात्रियों की भीड़ रहती है। यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे।
विज्ञापन

इन मार्गों पर चलती है अनुबंधित बसें
पानीपत-मुजफ्फरनगर दो बसें
लोनी - सहारनपुर 12 बसें
गंगोह-लोनी पांच बसें
शामली-गंगोह-सहारनपुर पांच बसें
शामली-सहारनपुर तीन बसें
बिडौली- बिजनौर तीन बसें
कैराना - बिजनौर आठ बसें
शामली-मुजफ्फरनगर-मेरठ छह बसें
शामली- हरिद्वार एक बस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed