फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be a protest in the Collectorate on 28th against the smart meter.

Shamli News: स्मार्ट मीटर के विरोध में 28 को कलक्ट्रेट में होगा धरना-प्रदर्शन

Thu, 26 Sep 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 26 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
There will be a protest in the Collectorate on 28th against the smart meter.
कांधला। गांव भारसी के ग्राम सुधार भवन में ग्रामीणों की पंचायत में विद्युत विभाग के द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध किया। पंचायत में गांव की समस्याओं को हल करने के लिए 31 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि 28 सितंबर को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को हुई पंचायत में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया और चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने देंगे। इसके लिए चाहे किसी भी तरह की लड़ाई, आंदोलन व धरना प्रदर्शन करना पड़े। ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया कि विद्युत विभाग द्वारा लगातार आम आदमी का शोषण किया जा रहा है। रात दिन विद्युत विभाग छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है।
विज्ञापन

पंचायत में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 सितंबर को सभी ग्रामीण अपने वाहनों के साथ कलक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों के द्वारा 31 सदस्य समिति का चुनाव कर गठन किया गया। समिति के द्वारा गांव में किसी भी तरह की समस्याओं पर कार्य करते हुए निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान पंचायत में भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष गौतम पंवार, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार, सुमित पंवार, सहदेव प्रधान, पप्पू उर्फ विनोद पूर्व प्रधान, नरेंद्र सिंह, पप्पू उर्फ लोकेंद्र, अमरपाल, धीरजपाल, हरेंद्र सिंह, प्रवेश, अशोक आदि मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी जयपाल सिंह ने की और संचालन राजेंद्र सिंह पंवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed