{"_id":"64593cd5e972c733c00e2986","slug":"there-will-be-a-movement-to-save-the-secondary-education-service-selection-commission-shamli-news-c-26-1-smrt1048-2736-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग को बचाने के लिए होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग को बचाने के लिए होगा आंदोलन
विज्ञापन
शामली आरके इंटर काॅलेज में बैठक करते शिक्षक
- शिक्षक संघ (ठाकुराई गुट) के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने शिक्षकों से एकजुट होने का किया आह्वान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठाकुराई गुट) के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेशचंद त्यागी ने कहा अब सरकार माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का राज्य शिक्षा सेवा आयोग में विलय करने जा रही है, जिसके दुष्परिणाम भविष्य में भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा आचार संहिता खत्म होने के बाद माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग को बचाने के लिए संघ जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन करेगा। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया।
सोमवार को संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेशचंद त्यागी ने प्रदेश मंत्री अरुणपाल आत्रे, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष कैप्टन लोकेंद्र सिंह और शामली के जिलाध्यक्ष कैप्टन रजनीश कुमार के साथ शहर के वीवी इंटर कालेज, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज, देशभक्त इंटर कालेज, जैन कन्या इंटर कालेज, हिंदू कन्या इंटर कालेज और ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज शामली में भ्रमण कर शिक्षकों से वार्ता की।
इस अवसर पर उमेशचंद त्यागी ने कहा हमारे पूर्वजों द्वारा अथक प्रयासों से प्राप्त की गई उपलब्धियों को सरकार धीरे-धीरे छीनने का कार्य कर रही है। इसमें शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का चयन 2011 के बाद लगातार बंद है। इन रिक्त पदों को अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरने की तैयारी है। अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर दी गई और एनपीएस लागू कर दी गई। उन्होंने शिक्षकों को चेताते हुए कहा अब सरकार माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का भी राज्य शिक्षा सेवा आयोग में विलय करने जा रही है। यदि यह आयोग खत्म हो गया तो हमारी सेवाओं की सुरक्षा भी खत्म हो जाएगी, जिसके परिणाम बहुत ही भयावह होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा अपनी सेवाओं को और अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाना है तो सभी को एकजुट होकर आंदोलन की राह पकड़नी होगी। उन्होंने घोषणा की कि आचार संहिता खत्म होने के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग को बचाने के लिए जनपद स्तर से प्रदेश स्तर तक आंदोलन करेगा, जिसमें सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाओं को सक्रिय भागीदारी करनी होगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रह सकता है। इस अवसर विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आश्वासन दिया।