फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be a competition between the four teams that reached the semi-finals today

सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों के बीच आज होगा मुकाबला

Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
There will be a competition between the four teams that reached the semi-finals today
सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों के बीच आज होगा मुकाबला
विज्ञापन

शामली। गांव बंतीखेड़ा में चल रही तीन दिवसीय 44वीं जूनियर बालक कबड्डी (सुपर लीग) स्टेट चैंपियनशिप 2020-21 में क्वार्टर फाइनल में जीतकर चार टीमों ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया है।

जिला कबड्डी एसोसिएशन शामली द्वारा गांव बंतीखेड़ा के राजकीय बालिका हाईस्कूल के मैदान पर आयोजित जूनियर बालक कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप 2020-21 के दूसरे दिन शनिवार को अलग-अलग जनपदों की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले के बाद आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन समिति के सदस्य उपेंद्र कुमार ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में बागपत व गाजियाबाद के बीच हुए मैच में बागपत की टीम विजयी रही। गौतमबुद्ध नगर व सहारनपुर की टीम के बीच मुकाबले में गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर व वाराणसी केे बीच मुकाबले में मुजफ्फरनगर और शामली व बिजनौर के बीच हुए मुकाबले में शामली की टीम विजयी रही। इस तरह से बागपत, गौतमबुद्ध नगर, शामली और मुजफ्फरनगर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रविवार को शामली व गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर व बागपत की टीम के बीच सेमीफाइनल होगा। इसके बाद फाइनल मुकाबला होगा। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, अशरफ अली, देशराज भनेड़ा, अनिल टीनू, शेर सिंह, सुमित निर्वाल, उप्र कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश सिंह, संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम व सतेंद्र, सुरेश कुमार सिंह, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed