{"_id":"68ab598abc2999aa8e0f274e","slug":"there-were-more-patients-of-fever-cough-and-allergy-in-health-fairs-shamli-news-c-26-1-sal1002-148208-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोग्य मेलाें में बुखार, खांसी और एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोग्य मेलाें में बुखार, खांसी और एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला बरखंड़ी अर्बन अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में मरीजों की जांच करते चिकित
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में बुखार, खांसी और एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित हुए। आरोग्य मेलों में सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दीपांशु चौधरी ने मरीजों की जांच की और परामर्श दिया।
फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 42 मरीज आए। इनमें बुखार के चार, खांसी जुकाम के नौ, गैस तेजाब के तीन, एलर्जी के तीन, ब्लड प्रेशर के दो और 19 अन्य रोगों के मरीज आएं। इनके अलावा सात गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सभी मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर दवा दी। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 29 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और उन्हें परामर्श दिया।
इनके अलावा बुखार के तीन, एलर्जी के छह, शुगर के दो, ब्लड प्रेशर के चार, खांसी के पांच, शरीर में दर्द आदि के 14 मरीज आएं।
डॉ. सादिया सदफ ने बताया कि इस समय मौसम में उतार चढ़ाव होने के कारण बुखार और खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे मौसम में लोगाें को बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।