{"_id":"680542f0272de2d343094166","slug":"there-were-more-patients-of-fever-cold-and-cough-shamli-news-c-26-1-sal1002-140571-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बुखार, नजला व खांसी के मरीज रहे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बुखार, नजला व खांसी के मरीज रहे ज्यादा
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला बरखंड़ी अर्बन अस्पताल में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांच करती स्वा
शामली। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा रहे।
रविवार को 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक मौजूद नहीं थे। फार्मासिस्ट मनु शर्मा व स्टाफ नर्स ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
फार्मासिस्ट ने बताया कि आरोग्य मेलों में 33 मरीज आए, जिनमें खांसी, नजला के पांच, त्वचा रोग के छह, गैस तेजाब के तीन, अन्य बीमारियों के 16 मरीज आए। इसके साथ ही तीन गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया आरोग्य मेले में 55 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें 21 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसके अलावा बुखार के तीन, खांसी जुकाम के पांच, त्वचा के चार, ब्लड प्रेशर के पांच, शुगर के तीन और अन्य बीमारियों के 12 मरीज आए।