फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There were more patients of allergy, fever and cough in Arogya Mela

Shamli News: आरोग्य मेले में एलर्जी, बुखार और खांसी के मरीज रहे ज्यादा

Mon, 01 Sep 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
There were more patients of allergy, fever and cough in Arogya Mela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ, जिसमें एलर्जी, बुखार और खांसी के मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
रविवार को जिले में 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच की। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेलों में 57 मरीजों की जांच की गई। इनमें 18 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनके अलावा शुगर के चार, ब्लड प्रेशर के तीन, बुखार के चार, एलर्जी के छह और खांसी व शरीर दर्द के 18 मरीज रहे। सभी मरीजों को जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला बरखंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दीपांशु चौधरी ने मरीजों की जांच की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 45 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें 12 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इसके अलावा एलर्जी के तीन, बुखार के दो, खांसी-जुकाम के छह, गैस एसिडिटी के दो और 20 मरीज अन्य रोगों के आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed