फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There were fewer passengers than expected on Holi day

Shamli News: होली के दिन अपेक्षा से कम सवारियां निकली

Thu, 13 Mar 2025 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
There were fewer passengers than expected on Holi day
शामली। होली के त्योहार पर अपेक्षा से कम सवारियां निकली। शुक्रवार को दुल्हैंडी के दिन प्राइवेट और मिनी बसों का पूरे दिन संचालन बंद रहेगा। यूपी रोडवेज, बसों का दोपहर बाद तक संचालन बंद रहेगा। शाम चार बजे के बाद इक्का-दुक्का बसों का संचालन जारी हो पाएगा। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होली के त्योहार के दिन पिछले साल की अपेक्षा रोडवेज की बसों में कम सवारियां निकल पाईं। दिल्ली, मेरठ, पानीपत, सहारनपुर से ज्यादातर सवारियां शामली की ओर आईं। शामली से लखनऊ की बसों में कम सवारियां निकलीं। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले चार दिनों में 15 लाख रुपये की निगम की बसों से आय हो पाई है। होली प्रोत्साहन योजना दस मार्च से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

दस मार्च को बस अड्डे से साढ़े चार लाख रुपये, 11 मार्च को पांच लाख रुपये और 12 मार्च को साढ़े पांच लाख रुपये और होली के दिन 13 मार्च को पांच लाख रुपये की आय हो पाई है। उन्होंने बताया कि यूपी रोडवेज की बसों का दुल्हैंडी के दिन शुक्रवार को सुबह से लेकर तीन बजे तक संचालन बद रहेगा। चार बजे के बाद निगम की इक्का-दुक्का बसों का संचालन शुरू हो पाएगा। दूसरी ओर, शामली लोनी-शामली मार्ग पर संचालित होने वालीं मिनी बसें और प्राइवेट बसों का संचालन शुक्रवार को पूरे दिन बंद रहेगा। रेलवे स्टेशन मास्टर इकराम अली ने बताया कि दुल्हैंडी के दिन दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed