फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was no respite from the scorching heat in the district, the heat wave worsened the condition.

Shamli News: जिले में भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत, लू के थपेड़ों से हाल हुआ बेहाल

Mon, 03 Jun 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
There was no respite from the scorching heat in the district, the heat wave worsened the condition.
शामली धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर जाती महिलाए
शामली। जिले में भीषण गर्मी व लू से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। उधर, गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती और कम वोल्टेज आने से गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोपहर में चिलचिलाती धूप में लोग घर से बाहर नहीं निकले और सड़कें सूनी पड़ी रहीं। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्यिस रहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी व गर्म हवा लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं आया। रात के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान स्थिर बना रहा। उधर, शहर और देहात में बिजली के कम वोल्टेज की समस्या रही। कई जगह पर फाॅल्ट होेने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। साथ ही रात और दिन में कई बार ट्रिपिंग होने और अघोषित कटौती की गई। 24 घंटे में करीब सात घंटे की कटौती हुई। इससे लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

गर्मी में कूलर, पंखे व एसी की मांग बढ़ी
शामली। भीषण र्गर्मी में बाजार में कूलर, पंखे और एसी की मांग बढ़ गई है। इसके चलते नामचीन कंपनी के कूलर, पंखे बाजार में नहीं मिल रहे है। कई उपकरणों के दामों में एक से डेढ़ हजार रुपये तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को गांव कुड़ाना के प्रमोद व रोहित कूलर लेने पहुंचे। वे बाजार में कई दुकानों पर गए, लेकिन जिस कंपनी का कूलर लेना चाह रहे तो वह नहीं मिला। दुकानों पर लोग एसी खरीदने के लिए पहुंचे, लेकिन नामचीन कंपनी का एसी नहीं मिला। दुकानदार अंकुर, रोहित व सोनू ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कूलर की मांग बढ़ी है। बाजार में मांग ज्यादा है और कंपनी से माल कम आ रहा है। कंपनी को 20 कूलर का ऑर्डर देते है तो मुश्किल से 10 कूलर देने की बात कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed