फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was no relief from the jam of sugarcane vehicles

Shamli News: गन्ने के वाहनों के जाम से नहीं मिली निजात

Sat, 06 May 2023 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
There was no relief from the jam of sugarcane vehicles
- सोमवार शाम से शहर की सड़कों पर गन्ने के वाहनों का कब्जा
विज्ञापन

- दूसरे वाहन चालकों को जाम के चलते झेलनी पड़ रही मुश्किलें

फोटो

शामली। अपर दोआब चीनी मिल के पेराई सत्र के अंतिम दौर में गन्ना लदे वाहनों की कतार शहर के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी है। पांचवें दिन भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पाई। इसके चलते वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम के कारण व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
बारिश के कारण नोकेन हुई शामली चीनी मिल के प्रबंधन ने मौसम साफ होने के बाद किसानों को ज्यादा इंडेंट जारी कर दिया था। मंगलवार को मिल में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते गन्ना लेकर आए वाहनों की वजह से भीषण जाम लग गया, तब से अभी तक शहर की सड़कों पर गन्ने के वाहनों का कब्जा है। इसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मिल का पेराई सत्र अंतिम दौर में है। ऐसे में यह समस्या मिल का पेराई सत्र समाप्त होने तक लोगों को झेलनी पड़ सकती है। शनिवार को शहर के वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, शिव चौक, धीमानपुरा, हनुमान मंदिर चौक, अस्पताल राेड, बुढ़ाना रोड तक गन्ने के वाहनों का जाम लगा रहा। जाम के कारण देहात क्षेत्र के ग्राहक शहर में आने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। उधर, व्यापारियाें को नुकसान झेलना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस पेराई सत्र में शामली शुगर मिल आए दिन तकनीकी खराबी की समस्या से बंद होती रही। इसके चलते बार-बार शहर के लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। अब कई दिन से गन्ने के वाहनों के जाम के कारण ग्राहक शहर में आने से बच रहे हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा हे। कई बार इस समस्या के निस्तारण की मांग प्रशासन के सामने रखी जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। मिल के एजीएम गन्ना दीपक राणा ने बताया कि फिलहाल मिल अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रही है। रविवार सुबह तक जाम समाप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

----------------

रात में बिगड़ रहे हैं हालात
गन्ने के वाहनों के जाम के दौरान दिन में तो यातायात पुलिस किसी तरह सुचारू रखती है, लेकिन रात में हालात बिगड़ जाते हैं। दरअसल, रात में भारी वाहनों की शहर में एंट्री होती है। यातायात पुलिस रात में सड़क पर नहीं होती। भारी वाहनों के चालक जाम देखकर गलत साइड वाहन दौड़ाने लगते हैं। ऐसे में सामने से दूसरा वाहन आने से भीषण जाम लग जाता है। शुक्रवार रात भी ऐसा ही हुआ। शहर के चारों तरफ भीषण जाम लग गया। कई-कई घंटे वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मेरठ-करनाल हाईवे पर लंबा जाम
गन्ने के वाहनों के कारण मेरठ-करनाल हाईवे पर पिछले दो दिन से भीषण जाम लग रहा है। भारी वाहनों की लंबी कतार हाईवे पर लगी है। जाम में फंसने से यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए रोडवेज बसों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। मेरठ जाने वाली रोडवेज बसों को कांधला के रास्ते आवागमन शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed