फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was no hearing in the High Court on the bail of SP MLA Nahid Hasan

सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत पर हाईकोर्ट में नहीं हुई सुनवाई

Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
There was no hearing in the High Court on the bail of SP MLA Nahid Hasan
सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत पर हाईकोर्ट में नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन

कैराना (शामली)। गैंगस्टर के मुकदमे में चित्रकूट जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी।
फरवरी 2021 में कोतवाली पुलिस ने सपा विधायक नाहिद हसन और उसकी माता तबस्सुम बेगम सहित 40 के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त गैंगस्टर के मुकदमे में 38 आरोपियों की जमानत हो चुकी है। जबकि विधायक नाहिद हसन और उनकी माता तबस्सुम बेगम की अभी तक जमानत नहीं हुई। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले 15 जनवरी 2022 को पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में नाहिद हसन को गिरफ्तार करके मुजफ्फरनगर जेल भेजा था। करीब 15 दिन पहले सपा विधायक नाहिद हसन को मुजफ्फरनगर जेल से चित्रकूट जेल भेज दिया गया था। सोमवार को हाईकोर्ट में गैंगस्टर के मुकदमे में नाहिद हसन की जमानत पर सुनवाई होनी थी। लेकिन किसी कारण सोमवार को नाहिद हसन की जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed