{"_id":"674e130c4a5643cf81074764","slug":"there-was-a-tough-competition-between-mundets-kala-and-saurams-vivek-shamli-news-c-26-1-sal1002-132772-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुंडेट के काला और सौरम के विवेक के बीच हुआ कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुंडेट के काला और सौरम के विवेक के बीच हुआ कड़ा मुकाबला
Tue, 03 Dec 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
चौसाना दंगल में कुशती लडते पहलवान । संवाद
झिंझाना (शामली)। चौसाना में तीन दिवसीय दंगल में शामली के अलावा आसपास के जनपदों के पहलवानों ने दम दिखाया। दूसरे दिन के सबसे बड़े मुकाबले में पहलवान काला और विवेक के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
सोमवार को दंगल के दूसरे दिन कई दिलचस्प और रोमांचक मुकाबले हुए। 5100 रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती का रोमांचक मुकाबला काला पहलवान मुंडेट और विवेक पहलवान सोरम गोल्ड मेडलिस्ट के बीच हुआ। मुकाबले में दोनों पहलवानों ने पूरी ताकत से एक-दूसरे को चुनौती दी और मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके अलावा, जुनैद घाटोपुर ने सुनील सोरम को 1500 की कुश्ती में हराकर जीत दर्ज की। शौर्य सोरम ने फलक कुरैशी चौसाना को हराया और वासिफ चौसाना ने दिलीप टोड़ा को पराजित किया। अंसार झाड़वन और यशविंदर सोरम के बीच 1100 रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल का शुभारंभ अहसान कुरैशी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।