{"_id":"678226e0d444021b0d08ca27","slug":"there-was-a-technical-fault-in-the-mill-causing-a-jam-shamli-news-c-26-1-smrt1047-134997-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मिल में आई तकनीकी खराबी, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मिल में आई तकनीकी खराबी, लगा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि तकनीकी खराबी आने से अपर दोआब चीनी मिल दो घंटे बंद रही। चीनी मिल जैसे ही चालू हुई तो शुक्रवार को पूरे दिन गन्ना यार्ड से लेकर शहर के मुख्य मार्ग तक गन्ने के वाहनों का जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि अपर दोआब चीनी मिल में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से दो घंटे बंद हो गई। इससे शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। गन्ने के वाहनों की लाइन से शहर में शुक्रवार को जाम की स्थिति बनी रही।
हालात यह हो गए कि शामली के मिल यार्ड से लेकर शामली नगरपालिका रोड, शामली कोतवाली, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड तक शुक्रवार की शाम तक गन्ने के वाहनो का जाम लगा रहा। जाम लगने से शामली रेलवे स्टेशन आने जाने वाले हलके वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग किसी तरह गंतव्य तक पहुंचे। मिल के गन्ना उप महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि चीनी मिल में तकनीकी खराबी के कारण गन्ने के वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन
विज्ञापन