फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a stir due to the news of robbery, the matter turned out to be a transaction

Shamli News: लूट की सूचना से मचा हडकंप, लेनदेन का निकला मामला

Mon, 15 Jul 2024 05:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
There was a stir due to the news of robbery, the matter turned out to be a transaction
चौसाना। गढ़ी हसनपुर में रात को लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचीं और जांच की तो मामला लेनदेन का निकला। पुलिस ने झूठी लूट की सूचना देने वाले व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में मामले को निपटा दिया गया।
विज्ञापन

चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर निवासी उमर खान चौसाना से आईसक्रीम बेचकर घर लौट रहा था। रात्रि करीब नौ बजे उमरखान ने पुलिस कंट्रोल रूम को छह हजार रुपये लूट की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो पता लगा गढ़ी हसनपुर के ही युवक ने लूटपाट को अंजाम दिया। पुलिस बताए गए आरोपी के घर पर पहुंची तो पता लगा कि 700 रुपये का उधार मांगने पर उमरखान ने झूठी लूट की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस उमरखान की ही शिकायत पर आरोपी युवक के भाई व पिता को लेकर पुलिस थाना झिंझाना पहुंची। रविवार सुबह को दोनों पक्षों के बीच फैसला होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed