फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a lot of business on Dhanteras

धनतेरस पर खूब हुआ कारोबार

Fri, 13 Nov 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of business on Dhanteras
शामली दीपावली व धनतेरस पर बर्तनो की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
धनतेरस पर खूब हुआ कारोबार
विज्ञापन

शामली। महामारी और लॉकडाउन को लेकर तमाम तरह की आशंकाओं को लोगों ने दरकिनार कर दिया। बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों ने खासा उत्साह दिखाया है। इस बार धनरतेस दो दिन मनाए जाने को लेकर अच्छी खरीदारी की व्यापारी उम्मीद लगाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि पंच महोत्सव का कारोबार पिछले साल से कम नहीं रहेगा। जिलेभर में 20 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सुबह से ही जुटे थे खरीदार
शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक बाजार, माजरा रोड, अजुध्या चौक, नया बाजार, नेहरू मार्केट एवं लाल सिंह मार्केट में दुकानदारों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान सजा लिए थे। सुबह से ही खरीदारों की अच्छी भीड़ आनी शुरू हो गई थी। सजावटी सामान, गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रिक सामान, मिठाई आदि की दुकानें सड़कों के किनारे सजा दी गईं थीं। धनतेरस पर सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, किराना आदि हर तरह के बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही।
विज्ञापन

300 दुपहिया और 30 से ज्यादा कारों की बिक्री
धनतेरस के लिए लोगों ने पहले ही वाहनों की बुकिंग करा रखी थी। शहर की सात दुपहिया वाहनों की एजेंसी पर 30 से लेकर 50 वाहनों तक की बुकिंग की थी। झिंझाना रोड स्थित ऑटो एजेंसी के संचालक पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि 50 दुपहिया वाहनों की बुकिंग थी। इनकी डिलीवरी के अलावा दिवाली के लिए भी लोगों ने बुकिंग कराई है। कार शोरूम के संचालक अनुज कुमार ने बताया कि पहले से बुक कराई गई कारों की ही डिलीवरी दी गई है। कुछ लोगों ने धनतेरस पर भी बुकिंग कराई है। लगभग 30 कारों की डिलीवरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में सबसे ज्यादा खरीद
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में सबसे ज्यादा रौनक रही। लोगों ने एलईडी और वाशिंग मशीन खूब खरीदीं। इसके साथ ही फर्नीचर के सामान की भी खूब बिक्री हुई है। माजरा रोड स्थित श्री लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर के संचालक मनोज ने बताया कि 30 एलईडी, 16 वाशिंग मशीन, छह डबल बेड, कुर्सियां, अलमारी एवं फ्रिज की बिक्री हुई है। जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम काफी संख्या में हैं। सभी पर अच्छी बिक्री हुई है।
चांदी के सिक्के और भी गहने खरीदे
सराफा बाजार में करवा चौथ पर अच्छी भीड़ रही थी। धनतेरस पर भी लोगों ने अच्छी खरीदारी की। चांदी के सिक्के एवं गहने खरीदे। कुछ लोगों ने बड़ा बाजार स्थित सराफा व्यापारी राजेश कुमार एवं पंकज ने बताया कि कारोबार पिछले वर्ष जैसा ही है। कुछ दुकानों पर पिछले साल से अच्छा और कुछ पर पिछले साल से कम कारोबार हुआ है। यदि औसत लें तो पिछले साल के लगभग ही बिक्री हुई है।
बर्तन, सजावटी सामान और गिफ्ट आइटम्स की धूम
धनतेरस पर बर्तनों की खूब बिक्री हुई। हर घर में धनतेरस के दिन बर्तन जरूर खरीदे जाते हैं। इसलिए बर्तनों की दुकानों पर भारी भीड़ जुटी रही। इसके अलावा सजावटी सामान, गिफ्ट आइटम, झालरों आदि की दुकानें भी जहां-तहां लगी हैं। इन पर भी लोग दिन भर खरीदारी में जुटे रहे।
इन्होंने कहा...
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का कहना है कि लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह दिखा है। लोग छह महीने से कहीं बाहर नहीं जा पाए। बीते त्योहारों पर भी खरीदारी नहीं हो पाई। इसलिए दिवाली पर लोगों ने परिवार के लिए कुछ खरीदने का मन मनाया था। इसका असर बाजार पर नजर आया है। लगभग पिछले वर्ष के जितना ही कारोबार हुआ है।

आटोमोबाइल में अनुमानित बिक्री
ट्रैक्टर : 20
दुपहिया वाहन : 350
कार : 30
---------
जिले में कारोबार का अनुमानित आंकड़ा
ऑटो मोबाइल : 07 करोड़
सराफा : 02 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक : 05 करोड़
बर्तन : 03 करोड़
किराना - 02 करोड़
अन्य - 01 करोड़

शामली दीपावली व धनतेरस  पर   बर्तनो की खरीदारी करती महिलाएं

शामली दीपावली व धनतेरस पर बर्तनो की खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली दीपावली व धनतेरस  पर   सर्राफे की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं

शामली दीपावली व धनतेरस पर सर्राफे की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली दीपावली व धनतेरस  पर  बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं

शामली दीपावली व धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed