{"_id":"6730ff4c847709ffeb0764d4","slug":"there-was-a-crowd-of-patients-suffering-from-fever-cold-and-cough-in-health-fairs-shamli-news-c-26-1-smrt1048-131481-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोग्य मेलों में बुखार, नजला, खांसी के मरीजों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोग्य मेलों में बुखार, नजला, खांसी के मरीजों की रही भीड़
Mon, 11 Nov 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए। आरोग्य मेलों में बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा आए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। आरोग्य मेलों में गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया।
रविवार को 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेलों में सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। इस दौरान मौसम में बदलाव का असर आरोग्य मेलों में रहा। इस दौरान ज्यादातर मरीज बुखार, नजला व खांसी के आए। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ उदित भटनागर ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया आरोग्य मेले में 43 मरीज आए। इनमें एलर्जी के आठ, बुखार के चार, नजला खांसी के सात, पेट संबंधी रोग के छह, ब्लड प्रेशर के दो मरीज और अन्य बीमारियों के मरीज आए। छह गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। सभी मरीजों को दवा दी गई।
मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। यहां पर 69 मरीज आए। इनमें बुखार के पांच, नजला खांसी के 14, एलर्जी के 12, पेट के रोगी पांच, ब्लड प्रेशर के चार, शुगर के पांच मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान 21 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 1175 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।