फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a crowd of patients suffering from cold, cough and fever in the Chief Minister Health Fair.

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में नजला, खांसी और बुखार के मरीजों की रही भीड़

Mon, 01 Apr 2024 06:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of patients suffering from cold, cough and fever in the Chief Minister Health Fair.
शामली। जिले में रविवार को सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज नजला, खांसी, बुखार और एलर्जी के आए। इसके अलावा पेट में दर्द, जोड़ों में दर्द के मरीज भी पहुंचे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1477 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इसके साथ ही 177 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

शामली में अरबन पीएचसी बरखंडी पर डॉ. नितिन भटनागर ने मरीजों की जांच की और फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने मरीजों को दवा का वितरण किया गया। यहां 66 मरीजों की जांच की गई। पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर डॉ. सादिया ने मरीजों की जांच की। यहां पर करीब 60 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन

बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में करीब 50 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। फार्मासिस्ट नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि ज्यादातर मरीज जुकाम, खांसी के आए। गांव हिरनवाड़ा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से हल्की खांसी हो रही है, उसकी दवाई ली है। इस दौरान डॉ़ तुषार, राजीव कुमार लैब टेक्नीशियन, बिंदुपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला क्षेत्र में पीएचसी गंगेरू में 28 मरीज पहुंचे। डॉ़ निधि ने सभी मरीजों की जांच कर दवा दी। गांव गढ़ी श्याम निवासी मकसूद ने बताया कि चिकित्सक ने जांच कर दवा दी है। एलम पीएचसी पर तैनात डॉ़ स्वाति ने बताया कि 31 मरीज पहुंचे, सभी को जांच के बाद दवाई दी गई। वहां पहुंचे गांव भनेड़ा निवासी सत्येंद्र, गांव भारसी निवासी कल्लू ने बताया कि उन्हें खांसी, नजला की परेशानी थी।

थानाभवन सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 57 मरीज पहुंचे, जिनमें से क्षय रोग के दो मरीजों को जांच के लिए रेफर किया गया। मेले में डाॅ. लवीश, डाॅ. मोनू, डाॅ. डबराल मौजूद रहे। झिंझाना सीएचसी पर आरोग्य मेले में सीएचसी पर 30 मरीज ही आए। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक अशोक सैनी ने बताया कि आरोग्य मेले में एक चिकित्सक के साथ चीफ फार्मासिस्ट जेडी सकलानी, वार्ड बॉय इकबाल हसन मौजूद रहे। ऊन सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले में 26 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। चौसाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने मरीजों की जांच कर दवा दी। कुल 134 मरीजों की जांच हुई। इस दौरान सीएचओ कृष्णा कुमार, फार्मासिस्ट शिवम कुमार मौजूद रहे। जलालाबाद पीएचसी पर दोपहर तक लगभग 60 मरीज पहुंचे। डॉ. सलमा ने मरीजों को परामर्श दिया और फार्मासिस्ट धीरज कुमार ने दवाई दी। लैब टेक्नीशियन अमित कनौजिया, वार्ड आया शबिया खान, स्वीपर राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed