फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a crowd of patients in the district hospital, more patients suffering from cold, cough and fever.

Shamli News: जिला अस्पताल में मरीजों की रही भीड़, नजला, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा

Tue, 03 Dec 2024 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of patients in the district hospital, more patients suffering from cold, cough and fever.
शामली। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी 1400 के पार हो गई। ज्यादातर मरीज बुखार, नजला, खांसी के रहे। कई चिकित्सकों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जांच शिविर के मेडिकल बोर्ड में गए होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। नौ बजे से ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लग गई थी। पर्ची बनवाने व दवा लेने के लिए भी मरीजों की लाइन लगी रही। मरीजों को इलाज के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। ओपीडी में कई चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि सभी चिकित्सक ड्यूटी पर रहे।
विज्ञापन

ओपीडी में डॉ. दक्षिरा, डॉ. सानिया, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. अनुरागी, डॉ. समद अली, डॉ. रामनिवास आदि मौजूद रहे जबकि नेत्र सर्जन डॉ. शबीब, ईएनटी अंजली तंवर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल की ड्यूटी मेडिकल बोर्ड में लगी होने के कारण वहां गए हुए थे, हालांकि उन्होंने बीच-बीच में आकर मरीजों का भी उपचार किया। इसके अलावा त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह स्वास्थ्य विभाग द्वारा एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गए थे। वहां जाने से पहले उन्होंने ओपीडी में मरीजों की जांच की। ओपीडी में 1015 नए मरीज आए जबकि करीब 400 मरीज पुराने पर्चा लेकर आए थे। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed