फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a crowd of newly appointed teachers in CHC

सीएचसी में नवनियुक्त शिक्षकों की रही भीड़

Sun, 18 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of newly appointed teachers in CHC
सीएचसी में नवनियुक्त शिक्षकों की रही भीड़
विज्ञापन

शामली। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सीएचसी में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भीड़ लगी रही। जांच प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें सीएमओ कार्यालय से फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

जिले में परिषदीय विद्यालयों के लिए शुक्रवार को नवनियुक्त 115 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। 30 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने पर उनके नियुक्ति पत्र रोक लिए गए थे। शनिवार को नवनियुक्त सहायक अध्यापकों ने फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सीएचसी में पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान सीएचसी में उनकी भीड़ लगी रही। सीएचसी में शिक्षकों का एक्सरे, ब्लड, नेत्र, कोरोना आदि की जांच की गई। सीएमएस डा. सफल कुमार ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों के स्वास्थ्य की चिकित्सकों ने जांच की है। जांच पूरी होने के बाद उन्हें सीएमओ कार्यालय से फिटेनस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed