फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a crowd of allergy and fever patients in the Chief Minister Health Fair

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में एलर्जी और बुखार के मरीजों की रही भीड़

Mon, 21 Aug 2023 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of allergy and fever patients in the Chief Minister Health Fair
जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ आरोग्य मेला
विज्ञापन

- 1409 मरीजों को मिला उपचार, 175 लाभार्थियों के बने गोल्डन कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस दौरान आरोग्य मेले का हाल देखा गया तो अधिकतर मरीज एलर्जी व बुखार के रहे। सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोग्य मेले में 1409 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 175 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
शहर में ब्लाक रोड स्थित अर्बन पीएचसी सुबह करीब 11 बजे न चिकित्सक मौजूद था और न ही फार्मासिस्ट मिला। बुखार का एक मरीज वहां चिकित्सक की इंतजार में बैठा मिला। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश पीएचसी पर मौजूदा मिला। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर सुबह सवा 11 बजे तक दस मरीज आए थे, जिनमें ज्यादातर मरीज एलर्जी के रहे। इसके अलावा वायरल बुखार व जुकाम के आए थे। एक गर्भवती महिला भी जांच कराए आई थी। चिकित्सक उस समय तक नहीं आए थे। फार्मासिस्ट व दो स्टाफ नर्स मौजूद मिली, जो मरीजों की जांच कर दवा दे रहे थे।
विज्ञापन

कैराना अरबन में 25 मरीजों का उपचार किया गया। ऊंचागांव पीएचसी पर 30 मरीजों, भूरा पीएचसी पर 34 मरीजों, तीतरवाड़ा पीएचसी पर 38 मरीजों व कंडेला पीएचसी पर 32 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें दवाइयां वितरित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना के चिकित्सा अधीक्षक डा शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि पीएचसी पर आने वाले अधिकतर मरीज खांसी, बुखार व नजले के थे। कुछ मरीजों को एलर्जी की भी शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र पर चिकित्सक फरहाना की देखरेख में 70 मरीजों की जांच की गई। अधिकतर एलर्जी के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। इसके अलावा बुखार, खांसी, शुगर, जोड़ों के दर्द आदि रोगों के मरीज आए। फार्मासिस्ट धीरज शर्मा ने मरीजों को दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स राखी, आया साबिया, राजेंद्र कुमार आदि स्टाफ मौजूद मिला।
झिंझाना क्षेत्र में पीएचसी केरटू पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 13 मरीज आए। इनमें अधिकतर मरीज एलर्जी रोग से पीड़ित थे। पीएचसी प्रभारी रेणुका देवी सैनी ने बताया कि पीएचसी केरटू पर केवल 13 मरीज ही आए।अधिकतर मरीज एलर्जी रोग से पीड़ित थे। बुखार तथा नजला खांसी के मरीज कम रहे।
ऊन क्षेत्र में पिंडोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले डाक्टर जसवीर सिंह ने मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया डॉक्टर जसवीर ने बताया कि आरोग्य मेले में 30 मरीज आएं। अधिकतर मरीज बुखार, खांसी व आई फ्लू के रहे। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई। मेले में चिकित्सक, लेब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट आदि स्टाफ मौजूद मिला।
कांधला क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेरू में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. निधि सैनी ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। आरोग्य मेले में 29 मरीज आए। इनमें बुखार के सबसे अधिक 15 मरीज, आई फ्लू के आठ मरीज आए। 29 मरीजों में 12 पुरुष 17 महिलाएं रही। सभी मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें दवा वितरित की गई है और रोगों से बचने के उपाय व सावधानियां बताई गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एलम में डॉ. स्वाति गुप्ता ने बताया कुल मरीज 36 आए। इनमें सबसे अधिक त्वचा रोगी 10 और 26 अन्य बीमारियों के रोगी आए।


चौसाना में थानाभवन मार्ग पर स्थित सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले डाॅ. छवि चौधरी ने मरीजों की जांच की। आरोग्य मेले में जुकाम व बुखार के मरीजों की अधिकता रही। इस दौरान 11 मरीजों की शुगर की जांच की गई और अलग-अलग रोगों के करीब 62 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। लैब टेक्निीशियन तेजवीर सिंह, सीएचओ योगराज व आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed