फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a change in the weather, the temperature dropped by four degrees due to clouds throughout the day

Shamli News: मौसम में आया बदलाव, दिनभर छाए बादलों से तापमान चार डिग्री गिरा

Sat, 31 May 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
There was a change in the weather, the temperature dropped by four degrees due to clouds throughout the day
शामली। जिले में एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है। सुबह को कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके चलते अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से जिले में उमस भरी गर्मी में लोग परेशान थे। अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लोग गर्मी से बचने के लिए दोपहर को घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। शुक्रवार को सुबह फिर से मौसम में बदलाव आया। सुबह सात बजे कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके बाद आसमान में बादल छा गए।। बादलों के छाए रहने और 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बीच-बीच में कई बार मामूली बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान कम होने के साथ ही लोगों को गर्मी भी कम महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed