फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There should not be any hindrance in the investigation of the benefits to the children.

बच्चों को लाभ मिलने में लग न जाए जांच का अड़ंगा

Mon, 31 May 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
There should not be any hindrance in the investigation of the benefits to the children.
शामली। शासन ने कोरोना के कारण परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने या माता-पिता दोनों की मृत्यु पर बच्चों को शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं देने के साथ ही नकद धनराशि देने की घोषणा की है। जिले में बड़ी संख्या में लोगों की बुखार से मौत हुई है, लेकिन जान गंवाने वाले बहुत से लोगों की कोरोना जांच ही नहीं हुई। ऐसे में यदि कोविड-19 जांच को अनिवार्य किया गया, तो बहुत से बच्चे लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में जिले में बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुई हैं। प्रशासन ने पिछले साल से अब तक कोरोना से 42 मौत होने की पुष्टि की है। इनमें से 10 मौतें दूसरी लहर में होने की पुष्टि की गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने एक मार्च 2020 के बाद अनाथ होने वाले बच्चों के अलावा माता या पिता में से किसी एक कमाऊ सदस्य की मौत होने पर इनको शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं सहायता राशि देने के लिए योजना की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में बुखार से लोगों ने जान गवाईं हैं, लेकिन इनमें से बहुत से लोगों की कोरोना की जांच नहीं हुई थी। प्रशासन के आंकड़ों में भी कोरोना से मारने वालों की संख्या कम है। ऐसे में अनाथ हो चुके या माता-पिता में से कमाऊ सदस्य को खो चुके बहुत से बच्चों के योजना से वंचित रह जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तीन बच्चे हुए अनाथ, 32 ने माता-पिता में से एक को खोया
शामली। जिले में अनाथ हुए तथा ऐसे बच्चों की तलाश की जा रही है, जिनके माता-पिता में से किसी एक सदस्य की मौत हुई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय का कहना है कि गांव लिसाढ़ के तीन बच्चे ऐसे हैं जिनके पिता की पिछले साल मौत हो गई थी, जबकि मां की इस बार मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 32 बच्चे ऐसे मिले हैं कि जिनके माता-पिता में से किसी एक की मौत हुई है। मरने वाले अधिकांश की कोरोना जांच हुई थी, कुछ ऐसे हो सकते हैं जिनकी जांच नहीं हुई। फिलहाल प्राथमिकता सूचना इकट्ठा की गई है। शासन द्वारा घोषित योजना के संबंध में अभी शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। योजना का लाभ देने के लिए क्या पात्रता होगी यह शासनादेश से ही पता लगेगा। फिलहाल चिह्नित किए गए बच्चों के परिजन जरूरी दस्तावेज जमा कर रहे हैं। कुछ के पास कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती होने की रिपोर्ट है। टीमें लगाकर सभी का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed