फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There should be better relations between the bar and the bench

Shamli News: बार और बैंच के बीच बेहतर संबंध होने चाहिए

Thu, 19 Jun 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
There should be better relations between the bar and the bench
शामली। पचास साल पूरे होने पर टेक्सेशन बार एसोसिएशन का स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। आयोजित समारोह में अतिथियों ने टेक्सेशन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं विचित्र विजय गुप्ता और महासचिव कदम सिंह समेत सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पानीपत रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 अपील मुजफ्फरनगर अरुण कुमार सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि यूपी टैक्स बार एसोसिएशन पूर्व उपाध्यक्ष पूर्णेंदु शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अमरकांत गुप्ता, यूपी बार काउंसिल के सदस्य प्रत्याशी अनिमेष मित्तल आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के गौरवशाली 50 वर्षों की यात्रा में अधिवक्ताओं के हित में उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार और बेंच के मध्य संबंधों को और पारदर्शी एवं मजबूत करने का सभी को विश्वास दिलाया।अधिवक्ता गौरव मित्तल ने एसोसिएशन के 50 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
टैक्सेशन, बार एसोसिएशन के अधिवक्ता विनोद कुमार गोयल, ब्रजवीर कांबोज, सतपाल सिंह, नरेंद्र कुमार मित्तल, सुरेश चंद्र अग्रवाल ,श्यामलाल, प्रवीण कुमार गर्ग, राजेश मिश्रा, अनिरुद्ध गर्ग, गौरव कुमार मित्तल, निर्भय संगल, अंकित गुप्ता, पीयूष बंसल, रजत कुमार जैन, नितिन सैनी, मयंक गोयल सभी अधिवक्ता मौजूद रहे। समारोह का संचालन एडवोकेट राजेश मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता, सतपाल सिंह ने आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed