फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no water in Yamuna canal, how will devotees bathe in Ganga?

Shamli News: यमुना नहर में पानी नहीं, कैसे गंगा स्नान करेंगे श्रद्धालु

Thu, 07 Nov 2024 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 07 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
There is no water in Yamuna canal, how will devotees bathe in Ganga?
जलालाबाद में बिना पानी के सुखी पड़ी गंगा यमुना संगम नहर। संवाद
शामली/जलालाबाद। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 15 नवंबर को है, लेकिन गंदेवड़ा स्थित गंगा-यमुना संगम घाट और पूर्वी यमुना नहर सूखी पड़ी है। ऐसे हालात में श्रद्धालु कैसे गंगा स्नान कर सकेंगे। श्रद्धालुओं ने जल्द से जल्द यमुना में पानी की मांग की है।
विज्ञापन

शामली में खेड़ी करमू, जिला अस्पताल को जाने वाले रोड पर पूर्वी यमुना नहर में श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना स्नान करते हैं। मगर नहर में पानी नहीं छोडा गया है, जिसके कारण अभी भी नहर सूखी पड़ी है।
विज्ञापन

इसी तरह पूर्वी गंगा-यमुना गंदेवडा संगम पर कार्तिक पूर्णिमा के पर्व होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा, गढ़ी अब्दुल्ला खां, मानकपुर, जानीपुर, जलालाबाद, ननौता, तीतरो, गंगोह, रामपुर, कुआखेड़ा, लुहारी, भैरी भावसी, सौहंजनी, ऊन, गढ़ीपुख्ता सहित दूरदराज से श्रद्धालु स्नान एवं पूजा-अर्चना करने के लिए यहां आते हैं। लेकिन इस बार भी पूर्वी गंगा यमुना नहर गंदेवड़ा संगम पर पानी न आने के कारण श्रद्धालुओं में मायूसी है। श्रद्धालु अस्थियां विसर्जन, पिंडदान आदि पूजा अर्चना भी नहीं कर पा रहे हैं। पंडित सुभाष शर्मा, पंडित राजेंद्र शर्मा, अशोक कुआंखेड, पंडित अनूप शास्त्री, जगत सिंह, सुनील कोरी, आजाद सिंह, आदि ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए पूर्वी गंगा यमुना नहर में पानी छोड़ा जाए। जिससे श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले लोग
श्रीकांत आहूजा का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा पर दूर दराज के क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु संगम पर स्नान करने आते हैं। परंतु जब श्रद्धालुओं को संगम में पानी नहीं मिलता तो निराश होकर लौटना पड़ता है। सिंचाई विभाग को जल्द से जल्द पानी छोड़ना चाहिए।
जगत सिंह का कहना है कि अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्तिक पूर्णिमा पर नहर में पानी छोड़ना चाहिए।
दीपक सैनी का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूर्वी गंगा यमुना नहर सूखी पड़ी है। जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होगी।
गंगा स्नान के लिए पानी की मांग की गई है। जल्द ही गंदेवड़ा संगम में पानी आने की उम्मीद है। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विवेक कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed