Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no shortage of onions in the district

जनपद में प्याज की कोई कमी नहीं

Wed, 02 Oct 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of onions in the district
शामली सब्जी मंडी में काउंटर लगवा कर प्याज की बिक्री कराते अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। प्याज के दामों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने सोमवार को अधिकारियों की टीम गठित करके शामली मंडी में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच कराई। जांच में किसी भी प्रतिष्ठान पर निर्धारित भंडारण सीमा से अधिक प्याज उपलब्ध नहीं मिला। इसके अलावा मंडी में स्टाल लगाकर प्याज की बिक्री कराई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को व्यापारियों द्वारा प्याज की कालाबाजारी करने की शिकायत पर डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, डिप्टी आरएमओ निहारिका, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजनन कुमार सिंह, मंडी सचिव अरुण कुमार आदि की टीम गठित की। इस टीम ने शामली मंडी में पप्पू-श्रीचंद, देवेंद्र ट्रेडिंग कंपनी, सोमदत्त आढ़ती, बाबूराम सैनी, मंगत राम आढ़ती आदि व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। साथ ही व्यापारियों को शासन द्वारा निर्धारित भंडारण सीमा थोक विक्रेता के लिए 50 मीट्रिक टन एवं फुटकर विक्रेता के लिए दस मीट्रिक टन से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर निर्धारित भंडारण सीमा से अधिक प्याज भंडारित नहीं पाया गया है। मंडी सचिव अरुण कुमार ने बताया कि शामली सब्जी मंडी में अनिल कुमार बाबूराम को काउंटर लगाकर कर प्याज की बिक्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें प्याज का थोक भाव 35 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

प्याज की कहीं कोई कमी नहीं
उन्होंने बताया कि मंगलवार को 100 किलो प्याज की बिक्री कराई गई है। शहर में और प्याज के काउंटर लगाए जाएंगे। ग्राहकों को अवगत कराया गया है कि प्याज की कहीं कोई कमी नहीं है। इसलिए आवश्यकता से अधिक खरीदारी ना करें। जमाखोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फुटकर विक्रेता भी प्याज पर अधिक मुनाफा ना लें। यदि उन्हें थोक व्यापारियों से प्याज 35 रुपये किलो के हिसाब से मिल रही है तो इसे फुटकर में अधिकतम 40 प्रति किलो की दर से बिक्री की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
प्याज की जमाखोरी की शिकायत अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या के लिए डीएम कार्यालय के अलावा सचिव मंडी समिति शामली मोबाइल नंबर 9999485625 तथा जिला पूर्ति अधिकारी शामली को मोबाइल 07839564823 पर कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed