फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no psychiatrist for eight months, patients are getting upset

Shamli News: आठ महीने से मनोचिकित्सक नहीं, मरीज हो रहे परेशान

Thu, 19 Jun 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
There is no psychiatrist for eight months, patients are getting upset
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए मरीजों की लगी भीड़। संवाद
शामली। जिला अस्पताल में आठ महीने से मनोचिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। इसके चलते मानसिक रोगियों को उपचार नहीं मिल रहा है। मानसिक विकार वाले मरीजों को मेरठ, सहारनपुर या मुजफ्फरनगर रेफर किया जा रहा है। इससे मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संविदा पर मनोचिकित्सक डॉ. उर्वशी नियुक्त थी। उनकी नियुक्ति के समय ओपीडी में एक दिन में 80 के आसपास मरीज पहुंच रहे थे, लेकिन आठ माह पहले मनोचिकित्सक ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा है। मनोचिकित्सक न होने से मनकक्ष में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या भी घटकर 20 के आसपास रह गई हैं।
विज्ञापन

गंभीर रोगियों को काउंसिलिंग के साथ दवा की जरूरत
मनकक्ष में नियुक्त क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट प्रेरणा पुंडीर का कहना है कि मानसिक रोग के पहले चरण वाले मरीज काउंसिलिंग के बाद ठीक हो जाते हैं, लेकिन पुराने व गंभीर रोगियों को काउंसिलिंग के साथ दवा की जरूरत होती है। जिन मरीजों को दवा की जरूरत होती हैं, उन्हें रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से आ रहे केस
40 वर्षीय महिला की पहले काउंसिलिंग की गई, लेकिन आराम नहीं मिला। उनकी केस हिस्ट्री देखी तो पता चला कि उसे मानसिक रोग की पुरानी समस्या थी। महिला की काउंसिलिंग यहां पर और दवा मेरठ मेडिकल से चल रही है। 30 वर्षीय युवक प्रदीप ने बताया कि उसे सिर में दर्द रहता है। वह जिला अस्पताल में इलाज के लिए आया था, लेकिन यहां आकर पता चला कि मनोचिकित्सक नहीं है। उसे अब बिना इलाज के वापस जाना पड़ रहा है।
कोट
मनोचिकित्सक का पद करीब आठ माह से रिक्त चल रहा है। शासन को रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए पत्राचार किया गया है।
- डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed