फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no delivery facility in the district hospital

Shamli News: जिला अस्पताल में नहीं है डिलीवरी की सुविधा

Thu, 07 Nov 2024 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 07 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
There is no delivery facility in the district hospital
शामली। जिला अस्पताल शुरू हुए तीन साल से ज्यादा समय हो गया, लेकिन महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इसकी वजह ये है कि शासन स्तर से अभी तक प्रसूति विभाग में विशेषज्ञ महिला चिकित्सक और स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई है। डिलीवरी के लिए सीएचसी पर निर्भर रहना पड़ता है या फिर निजी अस्पताल में महंगा शुल्क देने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

16 अगस्त 2023 को पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गांव मुंडेट के निकट जिला अस्पताल शुरू हो गया था। इस समय अस्पताल में सीएमएस समेत 17 चिकित्सक तैनात है, लेकिन प्रसूति विभाग में महिला चिकित्सक और स्टाफ की नियुक्ति न होने के कारण महिलाओं की डिलीवरी अभी तक शुरू नहीं हुई है। डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को मेरठ मेडिकल रेफर किया जाता है या फिर उन्हें सीएचसी पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएचसी में 200 से ज्यादा हर महीने होती है डिलीवरी
सीएचसी शामली में रोजाना सात से आठ महिलाओं की डिलीवरी होती है। डिलीवरी के लिए सीएचसी पर निश्चेतक और महिला चिकित्सक की नियुक्ति है। इस तरह औसतम प्रति माह 200 से ज्यादा डिलीवरी हो रही है। अगर जिला अस्पताल में डिलीवरी की सुविधा शुरू हो तो महिलाओं को इसका ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निश्चेतक नहीं अभी नहीं किया ज्वाइन
जिला अस्पताल में शासन ने निश्चेतक के पद पर डॉ. स्वाति सैनी की नियुक्ति की है। दिवाली से पहले सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा को शासन से उनकी नियुक्ति होने संबंधी पत्र प्राप्त हो गया था, लेकिन उन्होंने अभी ज्वाइन नहीं किया है। निश्चेतक न होने के कारण जिला अस्पताल में अभी तक ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू नहीं हो सकी।

शासन से महिला प्रसूति विभाग में स्वीकृत पद
चिकित्सा अधीक्षिका एक
स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी एक
बाल रोग विशेषज्ञ एक
निश्चेतक दो
ईएमओ तीन
चिकित्साधिकारी रेडियोलोजिस्ट एक
चिकित्साधिकारी पैथोलोजिस्ट एक
वरिष्ठ स्त्री रोग परामर्शदाता दो
जिला अस्पताल के महिला विभाग में अभी शासन स्तर से महिला चिकित्सक व स्टाफ की अभी नियुक्ति न होने के कारण महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा शुरू नहीं हुई है। महिला चिकित्सक व स्टाफ की नियुक्ति के लिए शासन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है।
- डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed