{"_id":"66db73622f6b3ec43f0392a6","slug":"there-is-increased-excitement-in-the-markets-due-to-ganesh-chaturthi-bappa-will-sit-today-shamli-news-c-26-1-aur1003-127673-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, आज विराजेंगे बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, आज विराजेंगे बप्पा
Sat, 07 Sep 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
शामली के शिव चौक पर गणेश जी की मूर्ति की खरीदारी करती युवतियां । संवाद
शामली। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में दिनभर रौनक रही। बाजारोंं में महिलाओं ने गणेश मूर्तियां व उसके पूजन के सामान की खरीदारी की। इस बार इको फ्रेंडली यानी पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियों की मांग अधिक रही।
शुक्रवार को बाजार में गणेश प्रतिमा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। बाजार में दो फुट से 10 फुट तक की मूर्तियां की मांग ज्यादा रही। मूर्ति की कीमत 400 रुपये से दस हजार तक रही। शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, शिव चौक, नया बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ रही। मूर्तिकार मोहन ने बताया कि उनके पास 10 फीट तक की मूर्तियां तैयार की है, जिनकी खूब बिक्री हो रही है। जिनकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये है। महिलाओं ने गणेश के पूजन के लिए सामग्री की खरीदारी की।
गणेश चतुर्थी पूजा का मुहूर्त
पंडित प्रभु शंकर शास्त्री ने बताया कि वैसे तो बप्पा के लिए किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि वे विघ्नहर्ता हैं, लेकिन हिंदी पंचांग के अनुसार चतुर्थी के दिन गणपति जी की पूजा दिन में 11 बजकर 03 मिनट से कर सकते हैं। यह मुहूर्त दोपहर में 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर पूजन विधि
पंडित ने बताया कि गणेश चतुर्थी वाले दिन आप सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर की साफ-सफाई कर गंगा जल से छिड़काव करें। उसके बाद गणेश की मूर्ति स्थापित करें। भगवान गणेश को जनेऊ, वस्त्र, चंदन, दूूर्वा, धूप, अक्षत, दीप, पीले फूल और फल अर्पित करें। पूजा करते समय भगवान गणेश को 21 दूर्वा जरूर अर्पित करें। दूर्वा अर्पित करते समय श्री गणेशाय नम: मंत्र का जप करें। भगवान गणेश को लड्डू और मोदक का भोग लगाएं, पूजा के अंत में बप्पा की आरती करें और प्रसाद बांटें।