फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is an exodus of goons from Kairana: Jaswant Saini

कैराना से गुंडों का हो रहा है पलायन: जसवंत सैनी

Sun, 02 Oct 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
There is an exodus of goons from Kairana: Jaswant Saini
कैराना में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी का स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : SHAMLI
शामली, कैराना। प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी का समर्थकों ने शनिवार को कस्बे में कई जगह स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा ने बेहतर काम किया, इसलिए जनता ने दोबारा मौका दिया है। सपा सरकार के कार्यकाल में कैराना से व्यापारियों का पलायन हुआ था, लेकिन जब से प्रदेश में योगी की सरकार आई तो कैराना से गुंडों का पलायन हुआ है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री जसवंत सैनी के शामली रोड पर विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के निकट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। तहसील गेट के पास अधिवक्ताओं व वाल्मीकि समाज के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद ट्रैक्टरों पर सवार समर्थक उनके काफिले के आगे-आगे चले। चौक बाजार पहुंचने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद काफिला मोहल्ला अफगानान स्थित भाजपा नेता दामोदर सैनी के आवास पर पहुंचा। यहां जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि योगी सरकार पहले से भी ज्यादा अच्छे काम, अच्छी सड़कें, अच्छी बिजली की व्यवस्था, अच्छी कानून व्यवस्था और ज्यादा बेहतर करने का लगातार प्रयास कर रही हैं। सरकार किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। प्रदेश में जहां भी संभावना होगी, वहां उद्योग इकाई लगाई जाएगी। सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर आगे बढ़ रही है। देश व प्रदेश में मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहा है। सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, विपुल जैन, सराफा यूनियन के अध्यक्ष राकेश वर्मा, दीपक चंद्रा, शक्ति सिंघल, शगुन मित्तल, ईश्वर चंद जाटव, आशीष सैनी, अनुज मित्तल, रोहताश सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed