फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is a deep drain in front of the houses, just be careful

घरों के सामने गहरा नाला, बचके रहना जरा

Sun, 15 May 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
There is a deep drain in front of the houses, just be careful
कैराना के मोहल्ला अफगानान में खुला नाला। - फोटो : SHAMLI
कैराना। कस्बे में इमामगेट से मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी से आगे तक करीब साढे़ चार फीट चौड़ा और करीब छह फीट गहरा नाला है। नाला ऊपर से पूरी तरह खुला होने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। नाले से उठती दुर्गंध और इसमें पनपने वाले मच्छरों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला अफगानान व इमामगेट कस्बे के सबसे निचले क्षेत्र है। इमामगेट से मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी होते हुए खुला नाला घरों के सामने बहता है। नाले पर कोई स्लैब नहीं है। नाले में गंदगी के कारण हर समय मच्छर व दुर्गंध रहती है। आए दिन बाइक सवार, बच्चे भी नाले में गिर कर घायल हो जाते हैं। बरसात के दिनो में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है। मोहल्ला अफगानान में सड़क चार फीट तक पानी भर जाता है। जिस कारण नाला दिखाई भी नहीं देता और हादसे हो जाते है।
विज्ञापन

साल पांच वर्षीय बच्ची का नाले में डूबने से हुई थी मौत
पिछले साल शाम के समय इस्लाम की पांच वर्षीय बेटी फायजा घर के बाहर खेलते समय नाले में गिर गई। बच्ची को नाले में गिरते समय किसी ने नहीं देखा। जिस कारण वह नाले के पानी में डूब गई। रात भर परिवार के लोग बच्ची की तलाश करते रहे। अगले दिन सुबह के समय बच्ची का शव नाले में करीब 200 मीटर आगे मिला, जबकि कई बच्चे नाले में गिर कर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले लोग
पहले यह नाला कच्चा था, लेकिन अब नाला पक्का बनने के बाद और खतरनाक हो गया। यहां बच्चों का नाले में गिरने का डर रहता है। - मोहम्मद इमरान
कल ही नाले में आसिफ को चार साल का बेटा गिर गया था। लोगों ने बच्चे को गिरता देखा तो हाथ पकड़ कर बाहर निकाला। नाले के ऊपर स्लैब डलवाने जरूरी है। - मुज्जमिल
नगर पालिका नाले पर या तो स्लैब डाले नहीं तो जमीन के अंदर सीवर लाइन बिछाई जाए। ताकि गंदगी व हादसों से बचा जा सके। - वसीम
बरसात में तो सड़क व नाले का पता नहीं चलता। सड़क पर 4 फीट से अधिक पानी भर जाता है। जिस कारण नाले में लोग गिर जाते हैं। - इरफान
नाले को ढका जाए या जमीन के अंदर दिल्ली की तर्ज पर पाइप लाइन डाली जाए। जब मेहमान आते है तो मकान के गेट के आगे नाला होने के कारण शर्म महसूस होती है। - कसीम
नाले में गंदगी भर जाती है। जिस कारण एक सप्ताह में नाले के अंदर से गंदगी निकाली जाती है। जिस कारण नाला ढका नहीं जा सकता। - रविंद्र कुमार, सफाई लिपिक नगर पालिका

कोट...
मामले में पालिका चेयरमैन से बात की जाएगी और वो स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद समस्या के समाधान का प्रयास करूंगी। - मणि अरोरा, अधिशासी अधिकारी / न्यायिक उपजिला मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed