फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There can be no devotion without a Guru: Baba Fulsande Wale

गुरु के बिना भक्ति नहीं हो सकती: बाबा फुलसंदे वाले

Wed, 02 Apr 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
There can be no devotion without a Guru: Baba Fulsande Wale
हनुमानधाम पर सत्संग सुनते श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
शामली। शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर चल रहे दो दिवसीय सत्संग के दूसरे दिन बाबा फुलसंदे वाला ने कहा कि मार्ग दर्शक के बिना जीवन सफल नहीं हो सकता। ये मार्गदर्शक सतगुरु होते हैं। गुरु के बिना भक्ति नहीं हो सकती।
विज्ञापन

देवपुत्र धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा हनुमान धाम पर आयोजित दो दिवसीय एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा सत्संग में श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए बाबा फुलसंदे वाला ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा ही नहीं बल्कि इंसान के रुप में जन्म लेने का मकसद भी पूरा नहीं होता। राष्ट्रवाद, मानवतावाद और ईश्वरवाद में सबको विश्वास रखना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि जहां पर तपस्वी निवास करते हैं, जहां परमेश्वर की चर्चा भजन कीर्तन सुमिरन, आराधना निरंतर चलती रहती है, वहां देव आत्माएं भी विराजमान रहती है। इसलिए व्यक्ति को मंगल कार्य करने चाहिए। धार्मिक कार्य ही मनुष्य का कल्याण करते हैं। परमेश्वर से जो क्षमा मागते हैं उनके गुनाह माफ हो जाते हैं और दूसरों की जो मदद करते हैं, उनके बंद रास्ते खुल जाते हैं। सत्संग के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।

हनुमानधाम पर सत्संग सुनते श्रद्धालु। स्रोत आयोजक

हनुमानधाम पर सत्संग सुनते श्रद्धालु। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed