फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Theft report filed after two months on the orders of SSP

एसएसपी के आदेश पर दो माह बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Apr 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Theft report filed after two months on the orders of SSP
गढ़ीपुख्ता। गंदेवड़ा गांव में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दो माह तक दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी के यहां शिकायत की तो पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन

गांव गंदेवड़ा निवासी बबली पत्नी रहतु सिंह अपने परिवार के साथ सहारनपुर में मजदूरी करती है। गांव में अपने घर का ताला लगाकर ज्यादातर कार्य के वजह से वहीं पर रहती है। 19 फरवरी देर रात में बदमाशों ने उसके घर के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये की कीमत का सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। महिला ने बताया कि ये जेवरात बेटे की शादी के लिए रखे हुए थे। महिला ने गांव के ही अमित पर शक जताया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया घर की चोरी के संबंध में गढ़ीपुख्ता में कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में उसे एसएसपी के यहां शिकायत करनी पड़ी। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने अपने घर में चोरी होने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर जल्द कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed