{"_id":"672d03db81ae8ee68b0b8921","slug":"theft-of-cash-and-goods-from-shop-shamli-news-c-26-1-smrt1048-131341-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुकान से नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुकान से नकदी और सामान चोरी
Thu, 07 Nov 2024 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
शामली। शहर में चोरी की वारदात नहीं रुक पा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर कन्फेक्शनरी की दुकान से बदमाशों ने सिगरेट के पैकेट, िसलिंडर और नकदी चोरी कर ली। दुकान आठ दिन से बंद थी और संचालक परिवार समेत वैष्णो देवी गया हुआ था। सात दिन में चोरी की यह तीसरी वारदात है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
शहर के मोहल्ला फव्वारा चौक कांबोज वाली गली निवासी राकेश कुमार की कैराना रोड पर कन्फेक्शनरी की दुकान है। इसी में चाय की कैंटीन भी है। राकेश के मुताबिक 30 अक्तूबर को दिवाली के त्योहार पर दुकान बंद की थी और दो नवंबर को परिवार के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थे।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह दुकान पर पहुंचा तो अंदर सामान इधर उधर बिखरा मिला और पीछे की तरफ का लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ पाया। दुकान के गल्ले का ताला भी टूटा हुआ मिला, जिसमें रखे 15-20 हजार की नकद नही थी।
विज्ञापन
इसके अलावा चोर दुकान से दो गैस सिलिंडर, लगभग 25 हजार रुपये की सिगरेट के पैकेट, 10 पेटी शीतल पेय, छह पेटी बिस्कुट समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। राकेश की तरफ से शहर कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है।