फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The youth was made to stand like a rooster and kicked for delay in paying the installment

Shamli News: किस्त देने में देरी होने पर युवक को मुर्गा बनाया, लात मारी

Thu, 25 Jul 2024 04:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The youth was made to stand like a rooster and kicked for delay in paying the installment
शामली। किस्त देने में देरी होने पर निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने एक युवक को अपने कार्यालय में बुलाकर मुर्गा बनाया। साथ ही लात मारकर दुर्व्यवहार किया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित की पत्नी ने आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी महिला ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने मोहल्ला रेलपार स्थित फाइनेंस प्रा. लि. से 45 हजार रुपये का ऋण लिया था। इसकी किस्त 2650 रुपये महीना थी। वह पिछले चार महीने से किस्त दे रही थी। इस महीने किस्त देने में देरी हो गई। पीड़िता के मुताबिक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर आदिल ने 20 जुलाई को उसके पति को अपने कार्यालय रेलपार में बुलाया और वहां पर उसके पति के साथ गाली-गलौच की। इतना ही नहीं पति को लात मारी और दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उसके पति का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इससे उसके पति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed