फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The youth of the district will be linked with employment

जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा

Thu, 19 Sep 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
The youth of the district will be linked with employment
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में प्रैस वार्ता करते प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। जिला अस्पताल को दस करोड़ रुपये की धनराशि शीघ्र शासन से अवमुक्त कराई जाएगी। अच्छे कपड़े की क्वालिटी उपलब्ध न होने तक प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में ड्रेेेस का वितरण नहीं किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभागों के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं रोजगार से जोड़ा जाएगा। निर्माणाधीन कलक्ट्रेट की धनराशि अवमुक्त न होने के बारे में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि निर्माणाधीन कलक्ट्रेट के संबंध में 29 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सहारनपुर आगमन पर बताया था कि कलक्ट्रेट की धनराशि जारी करने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट की बैठक के बाद शासन से कलक्ट्रेट भवन निर्माण की धनराशि जारी की जाएगी। खस्ताहाल दिल्ली-शामली, सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे पर कहा कि दिल्ली यमुनोत्री मार्ग का दूसरा चरण शुरू होने में अभी समय लगेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों से जल्द ही लिलौन और करमूखेड़ी मार्ग के गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। शामली बाईपास के मुद्दे के बाबत में बताया गया कि सहारनपुर के भूमि अध्यापित अधिकारी के यहां जल्द निस्तारित होने के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने उठाया हरियाणा पुलिस उत्पीड़न का मुद्दा
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में कैैैराना रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। दौरान व्यापारियों ने एक ज्ञापन सौंपकर जिले के कैराना झिंझाना शामली आदि कस्बों में पड़ोसी राज्य हरियाणा व पंजाब पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हरियाणा पुलिस कस्बों में बदमाश को साथ लेकर आती है और उससे किसी भी दुकानदार पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगाकर दुकानदार को ले जाती है। परिजनों को वहां बुलाकर सौदेबाजी कर के व्यापारी को छोड़ देती है। ज्ञापन में शामली सीएससी जिला अस्पताल में फिजीशियन, सर्जन तथा महिला चिकित्सक की कमी के कारण क्षेत्र के मरीजों को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। शामली सीएससी में सर्जन महिला चिकित्सक की नियुक्ति कराई जाने, एक्सरे मशीन से किए गए एक्स-रे की रिपोर्ट बनाने हेतु एक कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कराई जाने की मांग की। व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस भी जारी कराने की मांग रखी। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र धीमान, रवि संगल, पंकज वालिया अनुज गोयल, महेश धीमान, प्रदीप विश्वकर्मा, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed