फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young man with the yellow scarf was also investigated.

Shamli News: पीले गमछे वाले युवक की भी जांच

Sun, 30 Aug 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The young man with the yellow scarf was also investigated.
शामली। अंकित की शवयात्रा में पीला गमछा डाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गोगी गैंग से जुड़े सदस्य कई बार पीले गमछे का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने शवयात्रा में शामिल इस युवक की गतिविधियों और पहचान की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही उसके संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


-गोगी गैंग क्या है?

पुलिस के अनुसार, गोगी गैंग का नाम दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में सक्रिय कुख्यात आपराधिक गिरोहों में लिया जाता है। इसका नाम गैंगस्टर जितेंद्र गोगी से जुड़ा रहा है। गोगी की सितंबर 2021 में दिल्ली की रोहिणी अदालत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भी उसके नाम से जुड़े गिरोह और उसके सदस्यों का आपराधिक गतिविधियों में नाम सामने आता रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में इस गैंग से जुड़े कई बदमाशों के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed