{"_id":"626ed491f1f7640f113b601c","slug":"the-young-man-who-went-to-the-bath-with-his-companions-drowned-shamli-news-mrt5868668199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में साथियों के साथ नहाने गया किशोर पानी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में साथियों के साथ नहाने गया किशोर पानी में डूबा
विज्ञापन
ामली में बधेव यमुना नहर के पास विलाप करते किशोर विशु के परिजन।
- फोटो : SHAMLI
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव बधेव के निकट पूर्वी यमुना नहर में चार साथियों के साथ नहाने गया युवक पानी में डूब गया। साथियों ने थाने पहुंचकर युवक के डूबने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाश शुरू कराई। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। युवक के न मिलने से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक के छह दोस्तों पर धक्का देने आरोप लगाते हुए मृतक के पिता ने तहरीर दी है। नहर में डूबे युवक के साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
रविवार दोपहर करीब एक बजे शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी 18 वर्षीय विशू सैनी गांव टिटौली निवासी अपने छह साथियों के साथ पूर्वी यमुना नहर में नहाने गया था। वे गांव बधेव के निकट नहर में नहा रहे थे, उसी समय अचानक विशू नहर में बने गहरे कुंड में फंसकर पानी में डूब गया। पहले साथियों ने उसे तलाश किया, लेकिन जब उसका पता नहीं चला, तो उन्होंने करीब डेढ़ बजे आदर्श मंडी थाने पहुंचकर सूचना दी।
आदर्श मंडी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर कैराना से गोताखोर पहुंचे और नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नहर में डूबे युवक की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
चार घंटे बाद गोताखोर पहुंचने पर शुरू हुई तलाश
पुलिस को युवक के डूबने की सूचना करीब डेढ़ बजे मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को सूचना भिजवाई। शाम करीब पांच बजे कैराना से गोताखोर मौके पर पहुंचे और नहर में युवक की तलाश में जुट गए। गोताखोर के पहुंचने से पहले नहर में पानी ज्यादा होने और कुंड होने के अंदेशा के चलते कोई व्यक्ति पानी में उतरकर तलाश करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
साथियों के बुलाने पर घर से गया था विशू
परिजनों ने बताया कि विशू शहर के एक मेडिकल स्टोर पर रहता है। रविवार दोपहर को वह घर पर खाना खाने आया था। परिजनों के मुताबिक खाना खाकर उसे स्टोर पर जाना था, लेकिन इसी बीच उसके किसी साथी का फोन आया और उसे नहाने के लिए नहर पर बुलाया। इसके बाद वह वहां चला गया। युवक के नहर में डूबने की जानकारी पाकर उसकी मां, बहन, भाई समेत परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक युवक के न मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।
कोट
पूर्वी यमुना नहर में साथियों के साथ नहाते समय युवक के डूबने की सूचना मिली है। गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश कराई जा रही है। - जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी।

शामली में बधेव यमुना नहर के पास विलाप करते किशोर विशु के परिजन।- फोटो : SHAMLI