फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young man who went to meet his girlfriend was beaten

प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा

Sat, 05 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to meet his girlfriend was beaten
कांधला। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने के लिए गए युवक की मोहल्ले के लोगों ने जमकर पिटाई की। पुलिस ने घायल युवक को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का क्षेत्र के ही गांव निवासी विवाहिता से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव गया था। इसी बीच युवक को प्रेमिका के परिजनों ने देख लिया और शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए और युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। मारपीट में घायल युवक को पुलिस ने कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली थी। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed