फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young man who drowned in the Ganga in Rishikesh was not found even on the second day

Shamli News: ऋषिकेश में गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता

Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
The young man who drowned in the Ganga in Rishikesh was not found even on the second day
शामली, जलालाबाद। कस्बा निवासी युवक के ऋषिकेश में गंगा में डूबने के दूसरा दिन भी पता नहीं लग सका है। परिजन ऋषिकेश में आसपास क्षेत्र में युवक के इश्तहार दीवारों पर चस्पा कर सूचना देने की अपील कर रहे है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रामरतन मंडी निवासी मनोज पुत्र मांगेराम ऋषिकेश में बुधवार सुबह गंगा पर लक्ष्मण झूला निकट त्रिवेणी घाट पर स्नान करते समय डूब गया था। युवक के गंगा में डूबने पर उसके साथियों ने लक्ष्मण झूला स्थित कोतवाली में पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर जल पुलिस टीम व एनडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर गंगा में युवक की तलाश की, परंतु युवक का पता नहीं लग सका। सूचना पर युवक के पिता मांगेराम, रिश्तेदार राजेंद्र, ओमवीर, संजय, सोनू, जीवन, रोमिल, दीपक, बबलू, अन्य मौके पर पहुंचे। पुलिस की कार्यशैली को लेकर परिजनों ने रोष जताया। वहां से कस्बे में लौटे जीवन, दीपक, अन्य ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस युवक की तलाश करने में मदद नहीं कर रही है। मात्र युवक के बारे में सूचना लेकर आश्वासन दिया कि जब युवक का पता चल जाएगा, तब सूचना देंगे। अपने स्तर पर रिश्तेदार घटना के आसपास क्षेत्र में युवक के इश्तहार लगाकर सूचना देने की अपील लोगों से कर रहे हैं। घर में माता राजेश देवी, बहन आशा, छोटे भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मदद की अपील
उत्तराखंड में दूसरा दिन बीतने के बावजूद युवक का पता नहीं लगने पर चिंतित पिता मांगेराम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पोर्टल पर उत्तराखंड सरकार से मदद कराने की अपील की है। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके लापता बेटे का पता लगवाने में मदद कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed