{"_id":"609822b88ebc3edd4717b535","slug":"the-young-man-fired-on-his-wife-shamli-news-mrt537691520","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पत्नी पर फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पत्नी पर फायर झोंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पत्नी पर फायर झोंका
शामली, कांधला। थानाक्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में युवक ने अपनी पत्नी तमंचे से फायर कर दिया। पिता के साथ भी अभद्रता की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गांव रामपुर खेड़ी निवासी सुनील के एक महिला से अनैतिक संबंध को लेकर उसकी पत्नी विरोध करती है। रविवार को भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सुनील ने तमंचे से पत्नी पर फायर कर दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गई। आरोप है कि युवक ने अपने पिता के साथ भी अभद्रता की। पीड़ित पिता की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हत्या की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सुनील का चालान कर दिया।