फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The worker was drowned in the Yamuna and beaten with sticks

Shamli News: यमुना में श्रमिक को डुबो-डुबोकर लाठी-डंडों से पीटा

Sat, 14 Jun 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The worker was drowned in the Yamuna and beaten with sticks
झिंझाना में पीड़ित घायल युवक हॉस्पिटल में उपचाराधीन। परिजन
शामली/झिंझाना। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव बल्हेड़ा में अनुसूचित वर्ग के श्रमिक जितेंद्र (30) को चार युवक घर से बुलाकर ले गए और रात में यमुना नदी में डुबो-डुबोकर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया और उसे अधमरा करने के बाद यमुना किनारे रेत में आधा शरीर दबा दिया और रस्सी से बांधकर भाग गए। एसपी के आदेश पर पीड़ित की पत्नी की तरफ से दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी पिंकी ने बताया कि उसके पति जितेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। 11 जून की रात करीब नौ बजे गांव का सद्दाम और मंगा उसके पति को घर से बुलाकर ले गए। रास्ते में आगे चलकर दो अज्ञात व्यक्ति मिले। इन चारों ने उसके पति को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। आरोप है कि चारों आरोपी उसके पति को यमुना नदी पर ले गए। आरोपियों ने उसके पति को यमुना में डुबो-डुबोकर लाठी-डंडों से मारपीट और तमंचे से आतंकित किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके पति को अधमरा कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति को मरणासन्न हालत में यमुना नदी के किनारे रेत में दबा दिया। रेत में आधा शरीर बाहर और आधा शरीर अंदर दबाया। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति को बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में जितेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान यमुना के निकट जितेंद्र का आधा शरीर रेत में दबा हुआ गंभीर हालत में मिला। परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को रेत से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने घटना की तहरीर झिंझाना थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने इसे मामूली मारपीट का मामला बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित को घायलावस्था में लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी रामसेवक गौतम ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर घायल का उपचार कराने की बात कही।

शुक्रवार को भाजपा नेता घनश्याम पारचा, बादल गौतम, डोकपुरा के प्रधान पति सुनित, मंसूरा प्रधान पति अफसर और अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी पिंकी की तहरीर के आधार पर गांव के सद्दाम, मंगा और दो अज्ञात के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

झिंझाना में पीड़ित घायल युवक हॉस्पिटल में उपचाराधीन। परिजन

झिंझाना में पीड़ित घायल युवक हॉस्पिटल में उपचाराधीन। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed