फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The work of the lift of the foot over bridge and platform-2 is hanging in balance at the railway station

Shamli News: रेलवे स्टेशन पर अधर में लटका है फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट और प्लेटफार्म-2 का कार्य

Mon, 08 Sep 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The work of the lift of the foot over bridge and platform-2 is hanging in balance at the railway station
शामली रेलवे स्टेशन का नया पुल । संवाद - फोटो : संवाद
-प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मिल सकती है जनसुविधाओं की सौगात, अधूरे काम पूरा करने में जुटा रेलवे
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को होने वाले जन्मदिन के अवसर पर अमृत भारत योजना के तहत दिल्ली मंडल के कई रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जनसुविधाओं की सौगात मिलने की संभावना है। इसमें शामली रेलवे स्टेशन भी शामिल है। हालांकि यहां अभी कई कार्य अधूरे हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए रेलवे युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। रेलवे के अधिकारी निर्माण कार्य को 15 सितंबर तक पूरा कराने की बात कह रहे हैं।

करीब 25.50 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण और सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर उपरिगामी पुल की लिफ्ट और प्लेटफार्म निर्माण कार्य अभी अधूरा है, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में प्लेटफार्म नंबर दो पर लोहे के सरियों का जाल बिछाकर लिंटर डालने का काम चल रहा है। अफसरों का कहना है कि बारिश के चलते निर्माण कार्य की गति थोड़ी धीमी हुई है। अब माैसम में बदलाव आ रहा और कार्य की गति बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों से निर्माण कार्य जारी है। इनमें रेलवे स्टेशन का कार्यालय भवन, 15़ 50 करोड़ की लागत से फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म नंबर एक, चहारदीवारी और परिसर के सुंदरीकरण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। अमृत भारत योजना के साइट इंजीनियर अंकित मलिक ने बताया कि शामली रेलवे स्टेशन का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। केवल फुट ओवर ब्रिज के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लिफ्ट का कार्य लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर अमृत भारत योजना में शामिल रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण और सुंदरीकरण कार्यों का ऑनलाइन लोकार्पण कर सकते हैं। इसको देखते हुए एडीआरएम, अमृत भारत योजना और गति शक्ति यूनिट के अधिकारी स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से ऑनलाइन लोकार्पण का अधिकृत कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं हुआ है।

शामली रेलवे  स्टेशन का नया पुल । संवाद

शामली रेलवे स्टेशन का नया पुल । संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed