फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The work of placing girder on Yamuna canal bridge and Sehta flyover is in the final stage.

यमुना नहर पुल व सेहटा फ्लाईओवर पर गर्डर रखने का कार्य अंतिम चरण में

Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The work of placing girder on Yamuna canal bridge and Sehta flyover is in the final stage.
- गर्डर रखने के बाद स्लेब डालकर लिंटर डालने का काम होगा शुरू
विज्ञापन

विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। मेरठ करनाल हाईवे के बाईपास को जोड़ने वाले पूर्वी यमुना नहर पर चार लेन पुल और सेहटा में फ्लाईओवर पर गर्डर रखने का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही सेहटा फ्लाईओवर पर लिंटर डालने का कार्य शुरू होगा।
मेरठ- करनाल हाईवे का बाईपास टपराना से शुरू होकर बधेव, मुंडेट, गोहरनी और शामली के जंगल व सहारनपुर रोड से होते हुए बलवा बाईपास में मिलना प्रस्तावित है। बाईपास पर पूर्वी यमुना नहर पुल पार एक किमी दूर मुंडेट कलां और गोहरनी के जंगल में और सहारनपुर रोड पर अंबा विहार की भूमि पर एनएचएआई को कब्जा नहीं मिला है। टपराना से बधेव तक और गोहरनी गांव जंगल में रेलवे लाइन के पास तक बाईपास का निर्माण पूरा हो चुका है। बधेव और मुंडेट के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पुल पर चार लेन का पुल व शामली और गोहरनी गांव के रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर प्रस्तावित है। नहर और रेलवे पुल के पिलर खड़े हुए छह माह गुजर चुके हैं। छह माह की लंबी प्रतीक्षा के बाद बधेव और मुंडेट कलां के जंगल में पूर्वी यमुनानहर पुल के पिलरों पर आठ गर्डर में से सात रखे जा चुके है। एक गर्डर अवशेष है। बाईपास का निर्माण करने वाली एजेंसी के उपप्रबंधक सुनील कुमार का कहना है कि पूर्वी यमुना नहर पुल के पिलर पर गर्डर रखे जाने के बाद स्लैब डालकर लिंटर डालने का कार्य पूरा होगा। एक माह में लिंटर डालकर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेहटा में लिंटर डालने के बाद शुरू होगा सिंभालका फ्लाईओवर का अधूरा कार्य
मेरठ करनाल हाईवे के बाईपास की जद में सेहटा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। छह माह पूर्व फ्लाईओवर पर पिलर रखे जा चुके हैं। एक माह पूर्व फ्लाईओवर पर गर्डर रखने के लिए क्रेन मंगाई गई थी। चार गर्डर रखने के बाद क्रेन खराब हो गई थी। दो दिन पहले सेहटा गांव के फ्लाईओवर पर गर्डर रखने के लिए क्रेन मंगाई गई। दो गर्डर फ्लाईओवर पर रखे जा चुके है। दो और गर्डर रखे जाने के बाद फ्लाईओवर पर स्लैब डालकर लिंटर डालने का कार्य शुरू होगा। निर्माण एजेंसी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान का कहना है कि सेहटा फ्लाईओवर पर लिंटर डालने के बाद सिंभालका फ्लाईओवर की सर्विस लेन और एप्रोच रोड का निर्माण पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थानाभवन कस्बे में दूसरी लेयर डालने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवा में पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास पर डाली काली परत
पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास पर बलवा गेट के सामने पूर्वी यमुना नहर पुल का निर्माण हो चुका है। नहर पुल और एप्रोच रोड को जोड़ने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पुल की एप्रोज रोड से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को पार करते हुए 200 मीटर सड़क पर काली परत डाल दी गई है। पूर्वी यमुना नहर पुल की दूसरी ओर बाईपास पर कंडेला, जगनपुर फ्लाईओवर के पास एप्रोच रोड तक काली परत डालने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed