फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The work of beautification of railway station will be completed soon

Shamli News: रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य जल्द होगा पूरा

Fri, 10 Jan 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The work of beautification of railway station will be completed soon
शामली। अमृत भारत योजना में शामिल रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। प्लेटफार्म एक और दो की लंबाई बढ़ाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। अप्रैल माह तक कार्य पूरा होने की संभावना है। प्रवेश द्वार बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन पर 25 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण के कार्य चल रहे हैं। गत छह अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनलाइन शामली रेलवे स्टेशन की सुंदरी कार्यों की आधारशिला रख चुके हैं। शामली रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक और दो की लंबाई बढ़ाने और टीन शेड बढ़ाने का कार्य युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है। प्रवेश द्वारा को बनाने का काम चल रहा है। प्रयास रहेगा कि अप्रैल या मार्च माह के अंत तक हर हाल में काम को पूरा कर दिया जाए। इस बार खास बात यह रहेगी कि यात्रियों को वाहन चोरी की घटनाओं से निजात मिलेगी। इसके लिए रेलवे स्टेशन प्रांगण में ही पार्किंग बनवाई जा रही है। जिसका ठेका प्राइवेट लोगों को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed