फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The winning players were rewarded

विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

Wed, 17 Mar 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The winning players were rewarded
कांधला के राजकीय महिला माहाविद्यालय में क्रिडा प्रतियोगिता के समापन पर सम्मानित छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 40वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वार्षिक क्रीड़ा समारोह में 100 मीटर दौड़ में नेहा सैनी ने प्रथम, ऋतु सिंह ने द्वितीय, ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ में ऋतु सिंह प्रथम, द्वितीय स्थान पर ज्योति व तृतीय स्थान निशा चौहान ने प्राप्त किया। नेहा सैनी इस वर्ष की चैंपियन व उप चैंपियन ऋतु सिंह को घोषित किया गया। मुख्य अतिथि वायु सेना में सार्जेंट पद पर कार्यरत व निशानेबाजी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोनू तोमर ने चैंपियन और उप चैंपियन सहित सभी खिलाड़ी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्राएं खेल-कूद में अपना करियर भी बना सकती हैं। मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान चैंपियन नेहा सैनी ने मशाल दौड़ की औपचारिकता संपन्न की। झंडा अवतरण के बाद प्राचार्य प्रमोद कुमारी ने वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन की घोषणा की। इस दौरान डॉक्टर विशाल कुमार, डॉक्टर दीप्ति चौधरी, सीमा सिंह, अंशु सिंह, डॉक्टर पंकज चौधरी, रामायन राम सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed