{"_id":"6894fa201654215c2509752f","slug":"the-wife-said-the-destination-is-about-to-come-the-lover-committed-the-crime-shamli-news-c-26-1-sal1002-147261-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोडवर्ड वाली हत्या : पत्नी बोली, मंजिल आने वाली है, प्रेमी ने कर दी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोडवर्ड वाली हत्या : पत्नी बोली, मंजिल आने वाली है, प्रेमी ने कर दी वारदात
विज्ञापन
आरोपी मैफरीन
- फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।
प्यार में अंधी पत्नी ने रच डाली कोडवर्ड साजिश
या
कोडवर्ड से पहुंचाई लोकेशन, खुद दी सूचना – फिर घंटों रोने का नाटक करती रही पत्नी
: घर से चलते ही प्रेमी तसव्वुर के संपर्क में आ गई थी मैफरीन
पुलिस को शक नहीं हो, इसलिए खुद के फोन से ही पुलिस को दी सूचना, पुलिस पूछताछ में किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सोनीपत के झाराखेड़ी के फर्नीचर कारीगर शाहनवाज की हत्या उसकी पत्नी मैफरीन और उसके प्रेमी तसव्वुर ने पूरी प्लानिंग से की। कोड वर्ड प्लान से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह घर से निकलते ही पत्नी ने प्रेमी को फोन कॉल कर पति की लोकेशन के बारे में जानकारी देनी शुरू कर दी थी। लोकेशन देने के लिए दोनों ने पहले ही कोड वर्ड तैयार किए थे। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि घर से निकलते ही मैफरीन ने अपने प्रेमी के मोबाइल पर कॉल की और बताया कि वह अब खुरगान गांव के लिए निकल चुके हैं। इसके लिए दो दिन पूर्व ही दोनों ने लोकेशन देने के लिए कोड वर्ड तैयार किए थे। कोड वर्ड में मंजिल आने वाली है, पुल पार करो, बस थोड़ा इंतजार करो आदि कोर्ड वर्ड तैयार किए गए थे। मंजिल आने वाली का अर्थ था कि खुरगान रोड आने वाली है, क्योंकि खुरगान रोड पर हत्या करने की प्लानिंग थी। बस थोड़ा इंतजार करो यानी बाइक खुरगान रोड पर पहुंचने वाली है, पुल पार करो, यानी हमारी बाइक के पीछे-पीछे रहो। पूछताछ में बताया कि पुलिस को शक नहीं हो, इसलिए प्रेमी के कहने पर पत्नी ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी।
एसपी के अनुसार, कोड वर्ड के माध्यम से आरोपी ही शाहनवाज के पीछे लगे थे और खुरगान रोड पर पहुंचते ही वारदात को अंजाम दे दिया।
- पिटाई के बाद पत्नी बोली, बस पति का काम तमाम करना है
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीन दिन पूर्व ही शाहनवाज ने पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। यही नहीं, उसकी पिटाई भी कर दी थी। मामले की जानकारी मैफरीन ने अपने प्रेमी को दी थी। प्रेमी ने उसी समय शाहनवाज की हत्या की प्लानिंग अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तैयार कर ली थी। मैफरीन से कहा गया था कि वह पति की लोकेशन देती रहेगी। उन्हें बस पति का काम तमाम करना है।
विज्ञापन
- अस्पताल में बार-बार बेहोश होने का नाटक कर रही थी पत्नी
पुलिस के अनुसार, अस्पताल में मैफरीन बार-बार रोते हुए बेहोश होने का नाटक कर रही थी, जिस पर पुलिस को शक हो गया था। पुलिस ने उससे बयान लेने चाहे तो वह होश में नहीं आने की बात कहते हुए बयान देने से बच रही थी।
- छह माह से लगातार हो रही थी बात
पुलिस ने आरोपी तसव्वुर और आरोपी महिला की कॉल डिटेल निकलवाई तो रात और दिन के समय पिछले छह माह से अलग-अलग समय में दोनों की फोन पर बातें हो रहीं थीं। आरोपी तसव्वुर बागपत के सरूरपुर कलां गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। पकड़े गए दोनों आरोपी विवाहित हैं।
-- इन चार कारणों से घटना के चंद घटों बाद ही आरोपियों तक पहुंच गई पुलिस
पति की हत्या के बाद भी आरोपी महिला लगातार रोने का ड्रामा कर रही थी। आरोपियों ने शाहनवाज को गोली भी मारी मगर सामने खड़ी होने के बावजूद तहरीर में पत्नी ने सिर्फ चाकू से हत्या का जिक्र किया। महिला की कॉल डिटेल ने भी खुलासे में अहम भूमिका निभाई। वह लगातार प्रेमी से फोन पर संपर्क में थी। बृहस्पतिवार को भी प्रेमी से कई बार बात हुई। कैराना और आसपास क्षेत्र के दस से अधिक सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार आरोपी कैद थे, जिनका बाइक नंबर हाथ लगने के कारण पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।
- तमंचा, चाकू कहां से लाए जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जिस चाकू और तमंचे से गोली मारकर हत्या की है, उन्हें वह कहां से लाए थे। इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गढ़ी दौलत के किसी युवक ने हथियार आरोपियों को उपलब्ध कराए थे।